'विपक्ष के पास एक भी सबूत नहीं...' SIR विवाद पर सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल-तेजस्वी को घेरा
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने SIR और चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला किया. उन्होंने आंकड़े जारी करते हुए कांग्रेस के पारिवारिक शासन और चुनाव आयोग के अतीत पर जमकर निशाना साधा.
ADVERTISEMENT

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में चलाए गए SIR और भारत निर्वाचन आयोग पर चल रहे विवाद को लेकर विपक्ष पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर चुनाव के दौरान राजनीतिक पर्यटन (पॉलिटिकल टूरिज्म) करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष बिना किसी तथ्य के संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है.
