बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच सीवान में ASI की धारदार हथियार से हत्या, सुनसान इलाके में फेंका शव
Bihar Crime News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सिवान में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दरौंदा थाना क्षेत्र में पदस्थापित एएसआई अनिरुद्ध कुमार की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई. अपराधियों ने वारदात को अंजाम देकर शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ADVERTISEMENT

एएसआई अनिरुद्ध कुमार(फाइल फोटो)
Bihar Crime News: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. राज्य के सिवान जिले में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. अपराधियों ने इस बार दरौंदा थाना क्षेत्र में पदस्थापित एएसआई अनिरुद्ध कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी है. हत्या की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रशासन ने इस घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए कई टीमें गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है.