बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स की बल्ले-बल्ले, 10 लाख व्यूज पर मिलेंगे 1 लाख रुपये

बिहार सरकार ने सोशल मीडिया नीति में संशोधन को मंजूरी दी है. सरकारी योजनाओं से जुड़े कंटेंट बनाने वाले एम्पैनल क्रिएटर्स को व्यूज के आधार पर भुगतान मिलेगा. 1 लाख व्यूज पर अधिकतम 10 हजार और 10 लाख व्यूज पर 1 लाख रुपये मिल सकते हैं. भुगतान के लिए पात्रता और सत्यापन जरूरी होगा.

ADVERTISEMENT

bihar
bihar
Google CTA

बिहार में सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है. अब सरकारी योजनाओं और सरकार के काम से जुड़े कंटेंट पर अच्छे व्यूज आने पर क्रिएटर्स को पैसे मिल सकते हैं. बिहार कैबिनेट ने सोशल मीडिया नीति में बदलाव को मंजूरी दे दी है.