Bihar Student Protest: आंदोलन के बीच छात्र नेता दिलीप कुमार ने की छात्रों से बड़ी अपील

पटना के गर्दनीबाग में छात्र न्याय सत्याग्रह जारी है. छात्र नेता दिलीप कुमार ने TR-4, BSSC, लाइब्रेरियन भर्ती, दरोगा और BPSC परीक्षाओं में पारदर्शिता समेत कई मांगें उठाईं.

ADVERTISEMENT

Dilip Kumar
दिलीप कुमार, छात्र नेता
Google CTA

पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का 'छात्र न्याय सत्याग्रह' जारी है. आंदोलन के दौरान छात्र नेता दिलीप कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं और लंबित भर्तियों से जुड़े कई मुद्दों को लेकर सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे घर, कोचिंग या लाइब्रेरी में बैठने के बजाय आंदोलन स्थल पर पहुंचें, ताकि सरकार तक छात्रों की आवाज मजबूती से पहुंचाई जा सके. दिलीप कुमार ने कहा कि छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत के कुछ घंटे बाद ही TR-4 भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया, लेकिन छात्रों की कई अन्य मांगें अभी भी बाकी हैं. उनके मुताबिक आंदोलन सिर्फ शिक्षक भर्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि BSSC, लाइब्रेरियन बहाली, दरोगा, सिपाही, BPSC और सिविल सेवा समेत कई परीक्षाओं और भर्तियों से जुड़े मुद्दे इसमें शामिल हैं.