बिहार सरकार का बड़ा ऐलान! सिर्फ 1 रुपए में मिलेगी 40 एकड़ जमीन, जानें योजना की पूरी डिटेल

Bihar Sugar Policy 2026: बिहार सरकार ने निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. नई नीति के तहत निवेशकों को सिर्फ 1 रुपये के प्रतीकात्मक शुल्क पर 40 एकड़ तक सरकारी जमीन 30 साल की लीज पर मिलेगी. साथ ही 100 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, GST रिफंड, स्टांप ड्यूटी में छूट और नई चीनी मिल, एथेनॉल प्लांट व CBG यूनिट लगाने के लिए कई बड़े प्रोत्साहन दिए जाएंगे.

ADVERTISEMENT

Bihar Sugar Policy 2026
Bihar Sugar Policy 2026
google news

बिहार में उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए नीतीश सरकार ने एक बेहद बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है. सरकार अब राज्य में निवेश को आकर्षित करने के लिए महज 1 रुपए के प्रतीकात्मक शुल्क पर 40 एकड़ तक सरकारी जमीन लीज पर देने जा रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस क्रांतिकारी नीति को मंजूरी दी गई है, जिसकी अब हर तरफ खूब चर्चा हो रही हैं. विस्तार से जानिए पूरी बात.