बिहार शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव! अब 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू से होगी बहाली, जानें क्या है नया नियम
Bihar Teacher Recruitment 2026: बिहार में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है. अब मॉडल स्कूलों में बहाली 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर होगी. नीतीश कुमार की सरकार के इस नए नियम में अनुभव, योग्यता और व्यक्तित्व को अहमियत दी गई है. जानें पूरी भर्ती प्रक्रिया, आयु सीमा और चयन के नए नियम.
ADVERTISEMENT

Bihar Teacher Recruitment 2026
बिहार में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के लिए नीतीश सरकार ने शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं. अब राज्य के मॉडल स्कूलों में शिक्षकों का चयन केवल डिग्री के आधार पर नहीं, बल्कि उनके अनुभव, प्रदर्शन और व्यक्तित्व को परखने के बाद किया जाएगा. शिक्षा विभाग ने इसके लिए नई चयन नियमावली लागू कर दी है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है. विस्तार से जानिए क्या है नया नियम.