बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर का खुला रास्ता! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा ऐलान, TRE-3 वालों को भी मिलेगा फायदा
Bihar Teacher Transfer 2026: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा ऐलान किया है. 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026' के तहत 29 जुलाई से 5 अगस्त तक ई-शिक्षा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे. जानिए TRE-3 शिक्षकों को क्या राहत मिली है, पुराने आवेदनों पर क्या फैसला हुआ और ट्रांसफर प्रक्रिया कैसे होगी.
ADVERTISEMENT

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर किया बड़ा ऐलान(फाइल फोटो)
बिहार के सरकारी स्कूलों में पदस्थापित शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और प्रधान शिक्षकों के लिए स्थानांतरण और पदस्थापना (Transfer & Posting) को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है. बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने ऐलान किया है कि राज्य में 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026' के तहत ई-शिक्षा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इस प्रक्रिया के तहत TRE-3 के शिक्षकों को भी मौका मिलने जा रहा है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.
