बिहार के शिक्षकों की बढ़ी टेंशन! अब बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ करनी होगी 'कुत्तों की गिनती', जानें क्या है पूरा मामला

सासाराम नगर निगम ने स्कूलों को आवारा कुत्तों का डेटा जुटाने के लिए शिक्षकों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आदेश दिया है, ताकि शहर में डॉग पाउंड योजना पर काम किया जा सके. हालांकि, गैर-शैक्षणिक कार्यों के बढ़ते बोझ के कारण शिक्षकों ने इस आदेश का कड़ा विरोध किया है और इसे बच्चों की शिक्षा में बाधा बताया है.

ADVERTISEMENT

बिहार में टीचर्स की नई जिम्मेदारी
बिहार में टीचर्स की नई जिम्मेदारी
google news

बिहार में शिक्षकों की जिम्मेदारियों की फेहरिस्त पहले ही काफी लंबी थी लेकिन अब इसमें एक ऐसा काम जुड़ गया है जिसने शिक्षकों की नींद उड़ा दी है. सासाराम नगर निगम के एक ताजा आदेश के मुताबिक, अब शिक्षकों को अपने स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की गिनती करनी होगी.