बिहार में टेंडर घोटाला मामला: दो सस्पेंडेड IAS अधिकारियों और रिशु श्री के करीबी के ठिकानों पर SVU की बड़ी छापेमारी
Bihar Tender Scam: बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की बड़ी कार्रवाई. निलंबित IAS अधिकारी अभिलाषा शर्मा और योगेश कुमार सागर के ठिकानों पर छापेमारी, जबकि मुख्य आरोपी रिशु श्री के करीबी पवन कुमार पर भी शिकंजा कसा गया. जानिए करोड़ों के टेंडर घोटाले, आय से अधिक संपत्ति और विदेशी ट्रिप कनेक्शन से जुड़े इस पूरे मामले की ताजा अपडेट.
ADVERTISEMENT

Rishu Shri
बिहार में बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले को लेकर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने शुक्रवार सुबह एक बहुत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. भ्रष्टाचार के इस मामले में सूबे के दो निलंबित IAS अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है. इस बड़ी कार्रवाई के तहत निलंबित आईएएस अधिकारी अभिलाषा शर्मा के पटना स्थित ऑफिसर्स फ्लैट पर विजिलेंस की टीम जांच करने पहुंची है. इसके साथ ही एक अन्य निलंबित आईएएस अधिकारी योगेश कुमार सागर के पटना स्थित आवास पर भी सघन छापेमारी चल रही है.