बिहार के टॉप-10 सबसे अमीर विधायक: 170 करोड़ की संपत्ति के साथ कुमार प्रणय नंबर-1, अनंत सिंह दूसरे स्थान पर; देखें पूरी लिस्ट

Bihar Richest MLA List: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताजा रिपोर्ट में बिहार के टॉप-10 सबसे अमीर विधायकों की सूची जारी हुई है. मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय 170 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि मोकामा के अनंत कुमार सिंह 100 करोड़ से अधिक संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं. जानिए बिहार के टॉप 10 धनी विधायकों की पूरी लिस्ट.

ADVERTISEMENT

Bihar 10 Richest MLA List
Bihar 10 Richest MLA List
google news

बिहार की राजनीति में बाहुबल और जाति के साथ-साथ अब आर्थिक ताकत भी एक बड़ा फैक्टर बनकर उभरी है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों ने राज्य के सबसे धनी विधायकों की सूची शेयर की है. चुनावी हलफनामों के आधार पर तैयार इस लिस्ट में मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय बिहार के सबसे अमीर विधायक बनकर उभरे हैं.