बिहार में कंटेंट क्रिएटर्स की बल्ले-बल्ले! Reel बनाकर जीत सकते हैं 3 लाख रुपये, जानें नियम और शर्तें

Shravani Mela Reel Contest 2026: बिहार पर्यटन विभाग ने सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक राष्ट्रव्यापी वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता की शुरुआत की है. इस अनोखी पहल के तहत श्रावणी मेला 2026 के कांवड़ रूट पर रील्स और वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹3 लाख रुपये जीतने का मौका मिलेगा.

ADVERTISEMENT

इन्फ्लुएंसर्स के लिए बड़ा मौका
इन्फ्लुएंसर्स के लिए बड़ा मौका
Google CTA

Bihar Tourism Reel Video Contest Competition: बिहार पर्यटन विभाग ने सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक शानदार राष्ट्रव्यापी वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता की घोषणा की है. इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर 'श्रावणी मेला 2026' की आध्यात्मिक छटा और कावड़िया परंपरा को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है. पर्यटन विभाग ने इस प्रतियोगिता के लिए भारी-भरकम नकद पुरस्कारों का ऐलान किया है.