बिहार: सड़क सुरक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी सरकारी चालकों को मिलेगा उन्नत प्रशिक्षण

बिहार परिवहन विभाग ने सभी सरकारी वाहन चालकों के लिए चरणवार सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण शुरू किया. यातायात संकेतों, सुरक्षित ड्राइविंग और पिंक बस में महिला चालकों को प्राथमिकता पर फोकस.

ADVERTISEMENT

Bihar transport department training
Bihar News
google news

परिवहन विभाग द्वारा सोमवार को विश्वेशरैया भवन स्थित सभाकक्ष में राज्य के सभी सरकारी वाहन चालकों के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों, संकेतकों तथा सुरक्षित ड्राइविंग से संबंधित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों एवं विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में सरकारी विभागों के वाहन चालक शामिल हुए. यह प्रशिक्षण इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग रिसर्च, बिहार द्वारा दिया गया.