TRE-4 को लेकर बड़ा अपडेट! परीक्षा नहीं हुई रद्द, शिक्षा मंत्री ने बताया क्यों टली तारीख
Bihar TRE-4 Exam Date: बिहार में TRE-4 परीक्षा की तारीख आगे बढ़ने के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ किया कि TRE-4 परीक्षा रद्द नहीं हुई है, सिर्फ तारीख स्थगित की गई है. BPSC अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए परीक्षा की तैयारी कर रहा है और जल्द नई तारीख जारी की जाएगी.
ADVERTISEMENT

Mithilesh Tiwari
बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा बयान दिया है. परीक्षा की तारीख आगे बढ़ने के बाद असमंजस में पड़े शिक्षक अभ्यर्थियों को शिक्षा मंत्री ने साफ कर दिया है कि TRE-4 परीक्षा रद्द नहीं हुई है, बल्कि इसकी तारीख को स्थगित किया गया है. शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा को लेकर किसी तरह का भ्रम या घबराहट न पालें और अपनी तैयारी पर ध्यान दें. उन्होंने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) अभ्यर्थियों की संख्या और परीक्षा की व्यापक तैयारियों को देखते हुए नई तारीख तय करेगा.
