पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बीच आई बड़ी खबर, BPSC TRE-4 को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने किया ये ऐलान!
Bihar TRE-4 Exam 2026: पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BPSC TRE-4 को लेकर बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने फैसला लिया है कि TRE-4 परीक्षा इस बार एकल चरण में आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही परीक्षा सुधार के लिए विशेषज्ञ समिति के गठन, छात्रों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विद्यार्थी सहयोग पोर्टल और शिविर समेत 9 अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं.
ADVERTISEMENT

Samrat Choudhary
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा की है. गर्दनीबाग और पटना की सड़कों पर लगातार प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के दबाव के बाद सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए यह स्पष्ट किया है कि BPSC TRE-4 (चौथे चरण की शिक्षक भर्ती) की परीक्षा अब एकल चरण (सिंगल फेज) में आयोजित की जाएगी. इस घोषणा के साथ ही CBT और मल्टीपल शिफ्ट्स जैसी परीक्षाओं को लेकर छात्रों में बनी अनिश्चितता दूर हो गई है.
