बिहार में छात्रों की मांगों के आगे झुकेगी सरकार? CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर बुलाई बड़ी बैठक, अब क्या हो सकता है?
Bihar TRE 4 Protest: बिहार में TRE-4 परीक्षा के बदले पैटर्न को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. पटना के गर्दनीबाग में जारी प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और BPSC के अधिकारियों की अहम बैठक बुलाई है. जानिए सरकार की बैठक में क्या हो सकता है फैसला.
ADVERTISEMENT

Bihar TRE 4 Protest
बिहार में BPSC TRE 4 परीक्षा को लेकर हो रहा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिहार लोक सेवा आयोग(BPSC) ने TRE 4 को लेकर विज्ञापन तो जारी कर दिया है, लेकिन परीक्षा पैटर्न में किए गए बदलाव को लेकर छात्रों का गुस्सा शांत नहीं होने का नाम ले रहा है. पटना के गर्दनीबाग में चल रहा छात्रों का आंदोलन दिन-प्रतिदिन उग्र हो रहा है और आज आंदोलन का तीसरा दिन है. इसी बीच छात्रों के सड़क पर उतरने और उनमें बढ़ते गुस्से को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने हस्तक्षेप करने का फैसला लिया है और इसलिए आज सीएम सम्राट चौधरी शिक्षा मंत्री और विभाग के दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों को अपने आवास पर बैठक के लिए बुलाया है.
