बिहार: PM मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहें सांसद उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग का सामने आया नाम

Upendra Kushwaha Threat News: राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है. लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया है.

ADVERTISEMENT

उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी
उपेंद्र कुशवाहा (फाइल फोटो)
Google CTA

Upendra Kushwaha Threat News: बिहार से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है. इस धमकी के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. इस पूरे मामले की जानकारी खुद उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर दी है. साथ ही सांसद ने धमकी देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी की है. आइए जानता है किसने दी उपेंद्र कुशवाहा को धमकी और क्या है पूरी कहानी?