DGP से मुख्य सूचना आयुक्त बने विनय कुमार, अब क्या होगी उनकी नई जिम्मेदारी?
बिहार के पूर्व DGP विनय कुमार को मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है. IPS से VRS लेने के बाद अब उनकी नई जिम्मेदारी RTI से जुड़े मामलों की सुनवाई और निपटारे की होगी. सूचना नहीं मिलने की शिकायत, दूसरी अपील, अधिकारियों से जवाब और रिकॉर्ड मांगने समेत सूचना के अधिकार से जुड़े मामलों में आयोग की भूमिका अहम होगी.
ADVERTISEMENT

बिहार के पूर्व DGP विनय कुमार को अब नई जिम्मेदारी मिली है. IPS से VRS लेने के बाद उन्हें बिहार का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है. पुलिस विभाग में लंबे समय तक अहम जिम्मेदारियां संभालने के बाद अब उनकी भूमिका पूरी तरह अलग होगी. उनके काम का सीधा संबंध सूचना के अधिकार यानी RTI से होगा.
