Exclusive: जिस महिला के साथ सरेआम रेप की कोशिश कर वायरल किया वीडियो, उसने खुद बताई पूरी आपबीती!

Bihar viral video case truth: बिहार में वायरल वीडियो मामले में पीड़िता ने खुद सामने आकर पूरी सच्चाई बताई. गांव में अफवाह के बाद महिला के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और जबरन शादी की कोशिश की गई. मामले में अशोक यादव समेत कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. विनय कुमार ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. विस्तार से जानिए पूरी बात.

ADVERTISEMENT

Bihar viral video case truth
Bihar viral video case truth
google news

सोशल मीडिया पर हाल के दिनों में एक वीडियो आग की तरह फैल रहा था, जिसमें एक युवती के साथ कुछ लोग सरेआम दरंदगी कर रहे थे. इस पूरे हादसे की तुलना मणिपुर में हुए कांड से की जा रही थी और पूरे देश में इस वीडियो ने हड़कंप मचा दिया था. लेकिन अब बिहार तक की टीम ने पीड़िता से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने घटना की पूरी सच्चाई और अपने ऊपर हुए जुल्म की दास्तां बयां की है. पीड़िता ने खुद बताया है कि कैसे लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की हदें पार कर दी है. विस्तार से जानिए इस शर्मसार करने वाली घटना की पूरी कहानी.