Bihar Weather Update: बिहार में सितंबर की शुरुआत होगी भारी बारिश के साथ, 20 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी... जानें आपके जिले का मौसम कैसा रहेगा?
Bihar Mausam Update: बिहार में सितंबर की शुरुआत बारिश और वज्रपात के साथ होने वाली है. मौसम विभाग ने 1 सितंबर को 12 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. औरंगाबाद, कैमूर, गया और रोहतास में अति भारी बारिश की आशंका है. इसके बाद भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
Bihar 1 September Weather Update: मौसम के बदलते मिजाज के बीच बिहार के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और बिजली कड़कने की गतिविधियां जारी हैं. बंगाल की खाड़ी और उससे सटे इलाकों में बने वेल-मार्क लो प्रेशर एरिया औरसाइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कहीं तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, तो कहीं लोग उमस भरी गर्मी और बदलते तापमान से परेशान हैं. इस बीच अब मौसम विभाग ने अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, मानसून की सक्रियता के चलते अगले कुछ दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश और वज्रपात का सिलसिला बना रहेगा.
