Bihar Weather Update: 12 अगस्त को बिहार के इन 18 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट
Bihar Rain Alert: बिहार में 12 अगस्त को मानसून सक्रिय रहेगा. IMD के मुताबिक पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, रोहतास, भभुआ समेत 18 जिलों में बारिश के आसार हैं. कई जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट है. जानें 12 से 17 अगस्त तक बिहार के मौसम का ताजा अपडेट.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Forecast
बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है और 12 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. वहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.
