Bihar Weather Update: बिहार में फिलहाल बारिश सुस्त... लेकिन 15-16 सितंबर को इन इलाकों में बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानें IMD का अनुमान
Bihar Weather Alert: बिहार में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी है और कई जिलों में मौसम शांत बना हुआ है. हालांकि, अगले कुछ दिनों में तस्वीर बदल सकती है. 15 और 16 सितंबर से उत्तर और पूर्वी बिहार में बारिश बढ़ने के साथ तेज हवाएं, मेघगर्जन और बिजली की चेतावनी है. जिलों में भारी बारिश का अनुमान है.
ADVERTISEMENT

बिहार में मानसून ने पकड़ी धीमी चाल
Bihar 13 September weather update: बिहार में मानसून की चाल इन दिनों धीमी बनी हुई है और राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम में कोई बड़ा उलटफेर देखने को नहीं मिल रहा है. राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई है, जबकि कुछ जगहों पर मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसके आस-पास बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. इसके साथ ही मानसून ट्रफ और चक्रवाती परिसंचरण का असर भी देखा जा रहा है. मानसून की यह धीमी रफ्तार फिलहाल राज्य के तापमान और मौसम को स्थिर रखे हुए है.
