Bihar Monsoon Update: बिहार में मूसलाधार बारिश और बिजली चमकने का खतरा! मौसम विभाग ने 14 जुलाई को इन 28 जिलों में जारी किया अलर्ट
Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और 14 जुलाई को कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की भी चेतावनी दी गई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह है.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है. यही वजह है कि अब प्रदेश के लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार 14 जुलाई को बिहार के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहने वाला है। खासकर उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के इलाकों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कुछ क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के जिलों में 28 जिलाें में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
