Bihar Weather Update: बिहार में 16 अगस्त को जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने 12 जिलों में जारी किया अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय है और कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 16 अगस्त को 12 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं अगले कुछ दिनों में भी अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम.

ADVERTISEMENT

बिहार में  16 अगस्त को बिहार के इन जिलों में बरसेंगे बादल
बिहार में  16 अगस्त को बिहार के इन जिलों में बरसेंगे बादल
Google CTA

बिहार में मानसून एक्टिव है. प्रदेश के कई इलाको में बारिश का दौर जारी है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार रविवार यानी 16 अगस्त को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा. ऐसे में मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और बिजली कड़कने का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें 12 जिले शामिल है. इस दौरान उत्तर बिहार के कई जिलों में तेज बारिश के साथ हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है.