बिहार में 18 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट
Bihar Weather Update: बिहार में 18 सितंबर को भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जानिए 18 सितंबर को बिहार के किस जिले में कैसा रहेगा मौसम और अगले दिनों का पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT

Bihar Heavy Rain Weather Update
बिहार में मानसून की गतिविधियां अभी सामान्य बनी हुई हैं और राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के 17 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों के अनेक स्थानों पर, जबकि मध्य और उत्तर-पश्चिम बिहार के कुछ स्थानों तथा राज्य के बाकी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं अब 18 सितंबर को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रह सकता है और राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है. आइए विस्तार से जानते हैं मौसम का पूरा अपडेट.
