Bihar Weather Update: बिहार में 2 अक्टूबर को राहत, 5 अक्टूबर से कुछ हिस्सों में बारिश के आसार! जानिए IMD का अपडेट

Bihar Weather Update: बिहार में 2 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा और किसी तरह की चेतावनी नहीं है. 3-4 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने के बाद 5 अक्टूबर से पश्चिमी, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में कुछ जगह बारिश के आसार हैं. जानिए 2 से 7 अक्टूबर तक IMD का पूरा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

बिहार में 2 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के 1 अक्टूबर को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के किसी भी मौसम विज्ञान क्षेत्र में 2 अक्टूबर को बारिश की संभावना नहीं है. उत्तर-पश्चिम बिहार से लेकर उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार तक सभी छह मौसम विज्ञान क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही 2 अक्टूबर के लिए राज्य में किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी भी जारी नहीं की गई है.