Bihar Weather Update: बिहार में 2 सितंबर को जमकर बरसेंगे बादल! IMD ने 31 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है. कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है. अब मौसम विभाग ने अगले सात दिनों का अपडेट जारी किया है. 2 सितंबर को 31 जिलों में येलो अलर्ट है. जानिए किन जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है.
ADVERTISEMENT

बिहार में 31 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
Bihar 2 September Weather Update: बिहार और आसपास के इलाकों में मानसून से जुड़ी कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं. इसके असर से राज्य के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटों में भी बिहार के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ भारी बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में बादल छाए रहने के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है. इस बीच अगले सात दिनों के लिए मौसम का अपडेट जारी किया गया है. इसके अनुसार, IMD ने 2 सितंबर को बिहार के 30 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
