Bihar Weather Update: 20 सितंबर को कई इलाकों में बारिश से राहत, इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार!

Bihar Weather Update: बिहार में 20 सितंबर को मौसम का मिजाज अलग-अलग हिस्सों में अलग रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. जानिए 20 सितंबर को बिहार के किस जिले में कैसा रहेगा मौसम और अगले दिनों का पूरा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Alert
Bihar Weather Alert
Google CTA

बिहार में 20 सितंबर को मौसम का मिजाज अलग-अलग हिस्सों में अलग रह सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से 19 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि कई इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. खास बात यह है कि 20 सितंबर के लिए बिहार में किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. आइए विस्तार से जानते हैं आज किस इलाके में कैसा रहेगा मौसम और आने वाले दिनों का पूरा अपडेट.