Bihar Weather Update: बिहार में 21 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? जानिए बारिश और तापमान का पूरा अपडेट

Bihar Weather Update: बिहार में 21 सितंबर को मौसम मिला-जुला रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक राज्य के सभी छह मौसम विज्ञान क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है, लेकिन 21 सितंबर के लिए किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. जानिए 21 सितंबर को बिहार में कहां होगी बारिश और अगले पांच दिनों में मौसम का पूरा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

बिहार में 21 सितंबर को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के 20 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 सितंबर को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. हालांकि, पूरे राज्य के लिए किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. इस दिन बिहार के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.