22 सितंबर को बदलेगा बिहार का मौसम! कई जिलों में बारिश के साथ चलेगी तेज हवा, जानिए IMD का पूरा अपडेट

Bihar Weather Update: बिहार में 22 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिण-पश्चिम बिहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट है. जानिए 22 सितंबर को बिहार में कैसा रहेगा मौसम और अगले पांच दिनों का IMD अपडेट.

ADVERTISEMENT

Bihar Rain Alert
Bihar Rain Alert
Google CTA

बिहार में 22 सितंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की 21 सितंबर 2026 को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मॉनसून की गतिविधि कमजोर रही. इस दौरान पूर्वी बिहार के अनेक स्थानों, मध्य बिहार के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम बिहार के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर-पश्चिम बिहार शुष्क रहा. आइए विस्तार से जानते हैं कैसा रहेगा 22 सितंबर को राज्य का मौसम और आने वाले दिनों का हाल.