Bihar weather Update: बिहार में 23 अगस्त को इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Bihar Mausam Update: बिहार में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी है और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. हालांकि, मौसम विभाग ने 23 अगस्त को कई जिलों में तेज हवाओं, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. वहीं 25 अगस्त के बाद बारिश का दौर तेज होने के संकेत हैं. जानिए अगले छह दिनों में मौसम का पूरा हाल.
ADVERTISEMENT

बिहार में फिर लौटेगी झमाझम बारिश
बिहार में मानसून की चाल इन दिनों धीमी बनी हुई है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसूनी गतिविधियां काफी कमजोर रही हैं और अधिकांश जिलों में केवल एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली मॉनसून ट्रफ़ और आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से राज्य में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. आइए जानते हैं आज यानी 23 अगस्त को बिहार के विभिन्न जिलों में मौसम का मिज़ाज कैसा रहने वाला है और आने वाले दिनों में मानसून क्या रंग दिखाएगा.
