Bihar Weather Update: 23 जुलाई को बिहार के 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा की चेतावनी

Bihar Weather 23 July Update: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है. IMD के ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 23 जुलाई को गोपालगंज, सीवान और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा राज्य के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. जानिए पूरा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. हालांकि कुछ इलाकों में तेज बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ. इसी बीच IMD ने 23 जुलाई के लिए ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा बिहार के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है.