Bihar Weather Update: बिहार में 24 अगस्त को बदलेगा मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज और 19 में येलो अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल

Bihar Rain Alert: बिहार में कमजोर पड़े मॉनसून के बीच बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. 24 अगस्त को कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट है. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गया में भारी बारिश की संभावना है. जानिए अगले दिनों का पूरा मौसम अपडेट.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Alert
Bihar Weather Alert
Google CTA

Bihar Mausam Update: बिहार में कमजोर पड़े मॉनसून के बीच मौसम विभाग ने राज्य के लिए नया अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और मॉनसून ट्रफ के असर से कई इलाकों में मौसम बदल रहा है. इससे बारिश की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस झेल रहे लोगों को अब राहत मिल सकती है. इस बीच अब मौसम विभाग ने अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, 24 अगस्त को बिहार के कई हिस्सों में बारिश के साथ बादल गरजने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हालांकि, कई जगह बारिश से राहत मिल सकती है और कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली और तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं.