Bihar Weather Update: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 25 अगस्त से 30 अगस्त तक बारिश को लेकर सामने आया नया अपडेट

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी है, लेकिन मौसम में लगातार बदलाव दिख रहा है. 25 अगस्त को कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि औरंगाबाद, बक्सर और सीवान में भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है. जानिए अगले दिनों में कैसा रहेगा मौसम.

ADVERTISEMENT

बिहार मौसम अपडेट
बिहार मौसम अपडेट
Google CTA

Bihar Mausam Update: बिहार में इन दिनों मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है, लेकिन मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पिछले 24 घंटों में राज्य में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहीं. हालांकि, खगड़िया में 66.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व बिहार के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. मुजफ्फरपुर में 39 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं. फिलहाल पश्चिम बंगाल और झारखंड से सटे गंगा के मैदानी इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके असर से आने वाले दिनों में बिहार के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है. इसी बीच मौसम विभाग ने अपना ताजा बुलेटिन जारी कर दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 25 अगस्त को बिहार में मौसम कैसा रहने वाला है.