Bihar Weather Update: बिहार में 26 सितंबर को फिर बरसेंगे बादल, राज्य के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी! जानें अपने जिले का हाल

Bihar Weather Update: बिहार में 26 सितंबर को भी मानसून सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा चल सकती है. जानें अपने जिले का मौसम और अगले दिनों का पूरा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Bihar Rain Alert
Bihar Rain Alert
Google CTA

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदलते हुए नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मानसून सक्रिय की गतिविधियां सक्रिय रही और कई जिलों में बारिश का दौर देखने को मिला. अब मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक 26 सितंबर को भी मौसम सक्रिय रहने वाला है. राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य हिस्सों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इसके साथ ही पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.