Bihar Weather Update: बिहार के इन जिलों में 27 सितंबर को बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट, जानें क्या कहा?
Bihar Weather Update: बिहार में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब मौसम में बदलाव के संकेत हैं. 27 सितंबर को जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं है. इसके बाद मौसम शुष्क होने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. जानिए अगले दिनों में बिहार का मौसम कैसा रहेगा.
ADVERTISEMENT

बिहार में बदलने लगा मौसम का मिजाज
Bihar Weather, 27 September: बिहार में पिछले कुछ दिनों से जारी झमाझम बारिश और मानसूनी गतिविधियों के बाद अब मौसम का रुख बदलने लगा है. दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों से होकर गुजर रही है. उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है. इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिससे राज्य में हाल ही में तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ बारिश दर्ज की गई है. इस बीच अब मौसम विभाग ने बिहार के लिए अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम के मिजाज में कोई बदलवा की संभावना नहीं हैं.
