Bihar Weather Update: बिहार में 6 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम! 17 जिलों में येलो और 7 में ऑरेंज अलर्ट, देखें आपके जिले का हाल

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून सक्रिय है और कई जिलों में बारिश, गरज-चमक व तेज हवाओं का दौर जारी है. 6 सितंबर को मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है. कहीं भारी बारिश होगी तो कहीं वज्रपात और तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं. आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा.

ADVERTISEMENT

बिहार में 6 सितंबर को बदलेगा मौसम!
बिहार में 6 सितंबर को बदलेगा मौसम!
Google CTA

Bihar 6 September weather update: बिहार में मानसून के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है. बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर चिंता भी बनी हुई है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए 17 जिलों में येलो अलर्ट और 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.