Bihar Weather Update: बिहार में 11 जनवरी को पलट जाएगा मौसम, इन जिलों जारी हुई चेतवानी

Bihar Weather Today: बिहार में ठंड और घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग के मुताबिक 11 जनवरी 2026 को राज्य के कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी और कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है. इसे देखते हुए IMD ने 18 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update Today
Bihar Weather Update Today
google news

Bihar Weather Alert: बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है. उत्तर से दक्षिण बिहार तक कनकनी बढ़ गई है और कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है. इसी बीच मौसम विभाग प ने आज यानी 11 जनवरी 2026 के लिए ताजा अपडेट जारी किया है. IMD के मुताबिक आज राज्य के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट रहेगा और अधिकांश इलाकों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.