Bihar Weather Alert: बिहार में 18 अगस्त को मौसम होगा बेपटरी! 3 जिलों में बहुत भारी बारिश, कई इलाकों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

Bihar Weather Alert: बिहार में 18 अगस्त को मानसून फिर सक्रिय रहेगा. औरंगाबाद, भभुआ और गया में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि कई जिलों में भारी बारिश, आंधी, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. जानें 18 से 23 अगस्त तक बिहार के मौसम का पूरा अपडेट और अपने जिले का हाल.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
Google CTA

बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के अनेक स्थानों, दक्षिण-पश्चिम के कुछ हिस्सों और बाकी इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. अब मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 18 अगस्त को बिहार के मौसम में और सक्रियता देखने को मिल सकती है और राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी. साथ ही कई हिस्सों में गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है. विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.