Bihar Weather Alert: बिहार में 19 अगस्त को फिर बदलेगा मौसम! 3 जिलों में भारी बारिश, कई हिस्सों में वज्रपात का अलर्ट

Bihar Weather Alert: बिहार में 19 अगस्त को मानसून फिर सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने औरंगाबाद, भभुआ और रोहतास में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार में 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी है. जानें पटना समेत दूसरे जिलों का मौसम, तापमान और 20-21 अगस्त का पूर्वानुमान.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Alert
Bihar Weather Alert
Google CTA

बिहार में मानसून की गतिविधियां फिलहाल सक्रिय बनी हुई हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. इस दौरान गया जिले के इमामगंज में 122.4 मिमी बारिश हुई, जबकि अत्री और मोहड़ा में 106.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं पटना और औरंगाबाद के एक-दो स्थानों पर भी भारी बारिश दर्ज हुई. अब विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है जिसके मुताबिक 19 अगस्त को भी राज्य में बारिश का दौर जारी रहने वाला है. राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार में गरज-चमक और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.