Bihar Weather Alert: सीमांचल और उत्तर बिहार में आंधी बारिश तो दक्षिण में उमस और गर्मी, 26 मई को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट!
IMD Bihar Forecast: बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. IMD ने 26 मई को सीमांचल और उत्तर बिहार के कई जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश, वज्रपात और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. जानिए बिहार में कब बदलेगा मौसम, किन जिलों में भारी बारिश होगी और मौसम विभाग ने लोगों के लिए क्या एडवाइजरी जारी की है.
ADVERTISEMENT

Bihar Rain Alert
बिहार में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 26 मई को राज्य के कई जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. खासकर सीमांचल और उत्तर बिहार के जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई गई है. वहीं दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में अभी भी गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां और तेज होंगी, जिससे कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है.