बिहार में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज मुजफ्फरपुर-दरभंगा सहित 17 जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट
Bihar Weather Report: बिहार के 17 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट। जानिए 3, 4 और 5 अगस्त को कहां-कहां मौसम बिगड़ेगा और क्या हैं सुरक्षा निर्देश.
ADVERTISEMENT

बिहार के 17 जिलों में भारी बारिश(Photo: AI Image)
Bihar Weather Report: बिहार में मानसून अब अपना रंग पूरी तरह दिखा रहा है. पिछले कई दिनों में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है. बीते कल यानी शनिवार को पटना, समस्तीपुर, दरभंगा, सीवान, सहरसा, किशनगंज समेत कई और हिस्सों में जमकर बारिश हुई जिससे की कई इलाकों में जल भराव भी हो गया. राजधानी पटना में पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन और पटना जंक्शन के बाहर मूसलाधार बारिश के कारण पानी जम गया है. साथ ही राज्य के कई नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है.