Bihar Weather Update: बादल, बारिश और तेज हवाएं... 14 सितंबर से बदलेगा बिहार का मौसम, 17 जिलों में यलो अलर्ट
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत दे रहा है. मौसम विभाग ने 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. 14 सितंबर को कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है. वहीं अगले कुछ दिनों में कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है. जानें पूरा मौसम अपडेट.
ADVERTISEMENT

बिहार में फिर बदलेगा मौसम!
बिहार में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. पिछले 24 घंटों में मानसून की गतिविधि थोड़ी कमजोर रही, लेकिन आने वाले दिनों में कई इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं पिछले 24 घंटों में कैमूर के भभुआ में सबसे ज्यादा 35.9°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि अररिया के फॉरबिसगंज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.4°C रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी विदर्भ और मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और मानसून ट्रफ बिहार के मौसम में बदलाव की वजह बन रहे हैं.
