50 KM रफ्तार से हवाएं और झमाझम बारिश... बिहार में 7 जून को मौसम दिखाएगा नया रंग, 27 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Bihar Weather Update: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने फिर करवट ले ली है. मौसम विभाग ने 7 जून को 27 जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं अगले कुछ दिनों में कई जिलों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
google news

Bihar Weather Today: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने लगा है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से देश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर बिहार की मौसमी गतिविधियों पर पड़ने लगा है. पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी चंपारण और पूर्णिया जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश ने लोगों को चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत दी है. मौसम विभाग ने 7 जून को भी राज्य के 27 जिलों में तेज हवाओं और आंधी-तूफान को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है.