Bihar Monsoon Update: बारिश, बिजली और तेज हवा... बिहार में मौसम विभाग ने इन 26 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, देखें पूरी लिस्ट
Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने 13 जुलाई के लिए 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. जानिए किन जिलों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.
ADVERTISEMENT

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की सक्रियता के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और चक्रवाती परिसंचरण के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश और बिजली के कड़कने का सिलसिला जारी है. हालांकि, मौसम बदलने के बाद से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है, लेकिन इसके साथ ही इसके लागों की मुश्किलें भी बढ़ा दी है. दरअसल, मौसम विभाग ने 13 जुलाई के लिए प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान इन जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है. वहीं, आने वाले दिनों में भी माैसम का मिजाज में कोई बदलाव आने वाला नहीं है. ऐसे में चलिए जानते हैं, 13 जुलाई को मौसम विभाग ने बिहार के किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
