Bihar Weather News Update: कब थमेगा ये कहर? गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान का इन 23 जिलों में अलर्ट

Bihar Weather News Update: बिहार के 23 जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. मौसम विभाग ने पटना, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली समेत कई जिलों में तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा), गरज-चमक और बारिश की चेतावनी दी है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
AI Image
google news

Bihar Weather:बिहार की राजधानी पटना और इसके आस-पास के जिलों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. साथ ही गरज-चमक और मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है. कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका है. विशेष चेतावनी सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली और पटना जिलों के कुछ हिस्सों के लिए जारी की गई है. इन इलाकों में मौसम का मिजाज अचानक पलट सकता है जिससे सामान्य जन-जीवन प्रभावित होगा.