Bihar Weather Update: बिहार में 17 अगस्त को बिगड़ेगा मौसम, IMD ने कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट किया जारी
Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून फिर सक्रिय हो गया है और अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. मौसम विभाग ने 17 से 22 अगस्त तक कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं, गरज और वज्रपात की चेतावनी दी है. कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. यह सिलसिला जारी है.
ADVERTISEMENT

बिहार में बदलेगा मौसम
बिहार में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज होती नजर आ रही हैं. प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने 17 अगस्त से 22 अगस्त तक के मौसम को लेकर दैनिक बुलेटिन जारी किया है. IMD के मुताबिक, बिहार में बारिश का सिलसिला अभी थमता नजर नहीं आ रहा है. सोमवार, 17 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने, बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसे देखते हुए कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
