Bihar Monsoon Update: बिहार में 9 जुलाई को 31 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, कहीं आपका जिला भी तो नहीं? देखें पूरी लिस्ट
Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने 9 जुलाई के लिए 31 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और 40 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं. जानिए किन जिलों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.
ADVERTISEMENT

बिहार में 9 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम
Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. प्रदेश के कई जिलों मे झमाझम बारिश का दौर जारी है. उत्तर-पूर्व और उत्तर-मध्य बिहार के इलाकों में जहां मानसून पूरी तरह मेहरबान है, वहीं अन्य जिलों में भी बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी है. IMD के अनुसार एक सक्रिय मौसम प्रणाली की वजह से प्रदेश भर में पुरवा हवाओं का प्रभाव बना हुआ है. यही वजह है कि यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है और मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है. वहीं इस बीच अब मौसम विभाग ने 9 जुलाई के लिए बिहार के करीब 29 जिलों में येलो और 2 जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
