Bihar Weather Today: बिहार में गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश येलो अलर्ट, जानें अपने जिले के मौसम का हाल

Bihar weather update: बिहार में अप्रैल की गर्मी अब खतरनाक रूप लेती जा रही है. एक ओर जहां कई जिलों में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचने की चेतावनी है, वहीं कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम का यह बदला मिजाज लोगों के लिए नई चिंता बन गया है.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update
google news

Bihar Weather Today: बिहार में अप्रैल के महीने में गर्म अपने तेवर तीखे होने लगे हैं, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी और लू जैसी स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, जहाँ एक तरफ दक्षिण बिहार के लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं, वहीं उत्तर-पूर्वी जिलों में बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को थोड़ा दिलचस्प बना दिया है. गर्मी और उमस के इस दोहरे वार के बीच मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया है, ताकि लोग आने वाले बदलावों के प्रति सजग रह सकें.