Bihar Weather Today: बिहार में मौसम की लुका-छिपी…कहीं बारिश येलो अलर्ट तो कहीं झुलसा रही गर्मी, जानिए आपके जिले का हाल
IMD Bihar weather update: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. एक ओर भीषण गर्मी और लू का प्रकोप है, तो दूसरी तरफ कई जिलों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, जिससे हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो गए हैं.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Today
Bihar ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है. एक तरफ राज्य के दक्षिणी हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर-पूर्वी और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में मौसम अगल रंग दिखस रहा है. मौसम विभाग ने अनुसार ने यहां बादल गरजने के साथ तेज हवाओं के चलने की चेतावनी जारी की है. IMD ने बताया कि वेस्टरली जेट स्ट्रीम की सक्रियता और एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आने की संभावना ने मौसम में ये हलचल पैदा की है. इससे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तापमान और हवाओं की स्थिति में बदलाव देखने को मिल रहा है.