Bihar Weather Update: बिहार में ठंड और कोहरे की डबल मार! सुबह और रात के तापमान में हुआ बदलाव, IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
Bihar Ka Mausam: बिहार में दिसंबर कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे की मार भी पड़ने वाली है. यहां कई जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम होने और तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है. वहीं, IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में शुष्क मौसम, हल्का से मध्यम कोहरा और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है.
ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Bihar Weather Today: दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है. सुबह-सुबह की धुंध, ठंडी हवाएं और तेजी से गिरता तापमान लोगों को ठंड का एहसास करवा रहा है. पटना सहित कई जिलों में सुबह के समय कोहरे से ठंड का प्रभाव बढ़ रहा है. वहीं, रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है. साथ ही सुबह और शाम के समय धुंध और कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा.